मंगलवार, 17 नवंबर 2026 10:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 16,862 व्यूज

किस बात पर इंदिरा गांधी से सोनिया गांधी की बहस होती थी? 'मां' कहने में भी होती थी झिझक,खोले परिवार के कई राज

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 09:23 AM IST
किस बात पर इंदिरा गांधी से सोनिया गांधी की बहस होती थी? 'मां' कहने में भी होती थी झिझक,खोले परिवार के कई राज

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब के लॉन्च पर गांधी परिवार की निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से साझा किए, जिनके बारे में कम ही बात हुई है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी सास इंदिरा गांधी के साथ उनका रिश्ता कैसा था।

सोनिया गांधी ने यह भी बताया कि शुरुआत में वह इंदिरा गांधी को 'मां' या 'मम्मी' कहने से क्यों बचती थीं और उनके गुस्से के समय घर का माहौल कैसा हो जाता था। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भी अपनी मां के जीवन में आए बड़े बदलावों और पिता राजीव गांधी की हत्या से जुड़े दर्दनाक दौर पर बात की।

इंदिरा गांधी को मां कहने में क्यों होती थी झिझक? 16 नवंबर को दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' लॉन्च की गई। इस मौके पर सोनिया गांधी ने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में वह इंदिरा गांधी से काफी डरती थीं।

उन्हें समझ नहीं आता था कि उनसे किस तरह बात करें। इसकी एक वजह यह भी थी कि राजीव गांधी और संजय गांधी अपनी मां को 'मां' कहकर बुलाते थे। ऐसे में सोनिया से भी यही उम्मीद की जाती थी।

लेकिन उनके लिए इंदिरा गांधी को मां कहना आसान नहीं था। सोनिया ने बताया कि उनके लिए मां का मतलब उनकी अपनी इतालवी मां थीं। इसलिए वह इंदिरा गांधी को इस रिश्ते से पुकारने में सहज नहीं थीं।

बाद में जब दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझने लगीं, तब सोनिया उन्हें मां कहने लगीं। हालांकि, इसमें काफी वक्त लगा। सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' का आज दिल्ली में विमोचन, राहुल-प्रियंका और विपक्ष के दिग्गज होंगे शामिल सोनिया ने बताया कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली था।

वह उनसे प्रभावित भी थीं और थोड़ा डरती भी थीं। उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी इंदिरा गांधी अपना आपा खो देती थीं। ऐसे समय उन्हें अपने पिता की याद आती थी और वह चुप हो जाती थीं।

राजीव और संजय गांधी भी उस वक्त कुछ नहीं बोलते थे और इंदिरा का गुस्सा शांत होने का इंतजार करते थे। हालांकि राहुल और प्रियंका के जन्म के बाद इंदिरा गांधी का व्यवहार काफी बदल गया। सोनिया के मुताबिक, बच्चों के आने के बाद वह पहले से ज्यादा नरम और समझदार हो गई थीं।

सोनिया गांधी ने बताया कि किताब लिखते समय बचपन और जवानी की यादों को शब्दों में ढालना आसान था। उन्हें कई ऐसी बातें भी याद आईं, जिन्हें वह सालों से याद नहीं कर पाई थीं। लेकिन इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या से जुड़े हिस्से लिखना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा।

उन्होंने कहा कि दोनों हत्याओं के समय वह गहरे सदमे और दर्द से गुजरी थीं। उस दौर में जो कुछ हुआ, उसका असर इतना गहरा था कि कुछ घटनाएं उनकी यादों से भी धुंधली हो गई थीं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amitabh Bachachan ने पोती आराध्या बच्चन के 15वें जन्मदिन पर मांगी कैसी दुआ? खास मैसेज में बिग बी ने क्या लिखा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election 2027: कांग्रेस की 181 सीटों की मांग और अखिलेश की रणनीति, सपा-कांग्रेस में सीटशेयरिंग पर मंथन जारी

स्पेशल • Mathura

UP Election 2027: BJP का 'मथुरा ब्लूप्रिंट', सवर्णों की नाराजगी से 209 उम्मीदवारों की लिस्ट तक

स्पेशल • Dehradun

उत्तराखंड में दो हादसे, 12 की मौत! ऋषिकेश हाईवे पर पुल से नीचे गिरी बस, रुद्रप्रयाग में खाई में समाई बोलेरो

स्पेशल • अखिल भारतीय

अमेरिका में एक और सिस्टम फेल! पहले विमान सेवाएं, अब बैंकिंग नेटवर्क ठप, यूनाइटेड एयरलाइंस पर भी असर

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर का खजाना डबल लॉक में सुरक्षित, ताला तोड़ने की खबरों को जिला प्रशासन ने बताया भ्रामक

स्पेशल • अखिल भारतीय

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग, AAP ने केंद्र सरकार से की अपील

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल